ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिविर का निरीक्षण महापौर ने किया।

 कटिहार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कटिहार में चिन्हित 0 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता सह मूल्यांकन एवं यूडीआईडी कार्ड वितरण हेतु आयोजित दो दिवसीय शिविर का निरीक्षण आज कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा किया।
महापौर के हाथों दिव्यांग बच्चों को UDID कार्ड प्रदान किया गया! दो दिवसीय शिविर में लगभग 250 दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी कार्ड निर्माण हुआ है। महापौर के द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए बनाए जा रहे दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया तथा सर्व शिक्षा अभियान द्वारा चलाए जा रहे समावेशी शिक्षा अंतर्गत कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली गई। महापौर के द्वारा दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया! उनके द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांग जन लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर डॉ विपिन कुमार-ईएनटी रोग विशेषज्ञ, डॉ अमरेंद्र कुमार-हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ एस पी विंकर-जनरल फिजीशियन एवं डॉ श्वेता-नेत्र रोग विशेषज्ञ की टीम के द्वारा दिव्यांग बच्चों का जांच किया गया। शिविर में जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक बी०ई०पी० कटिहार के जय प्रकाश शर्मा, कुमारी अंशु हेल्थ मैनेजर, बुनियाद केंद्र की बुनियाद प्रबंधक उषा कुमारी, समावेशी शिक्षा कर्मी, ऑपरेटर आदि की अहम भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.