ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के सम्बंध में बैठक आयोजित की

अरवल ! जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आगामी मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा से सम्बंधित बैठक आयोजित की। यह परीक्षा 14 मई होना तय है। इस परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी द्वारा अन्यान्य बिंदुओं पर अनुदेश दिया गया। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश का अंतिम समय पूर्वाह्न 9:00 बजे रखा गया है। जिसका सख्ती से पालन किया जाएगा। इस बार परीक्षा में जैमर की भी तैयारी की गई है तथा बिजली आपूर्ति हेतु जेनरेटर की भी व्यवस्था रखी गई है। केन्द्र वीक्षकों को प्रथम उपचार किट उपलब्ध कराने हेतु भी आदेश दिया गया। यदि कोई परीक्षार्थी बायोमैट्रिक तथा फोटो जाँच करने में सहयोग नहीं करेंगे तो उन पर परीक्षा में कदाचार करने का कांड संबंधित थाने में दर्ज किया जाएगा एवं उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया गया कि कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा कराई जाए। अंत में उन्होंने परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने की अपील की ताकि मेहनती एवं योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.