ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीतीश की मुहिम सकारात्मकता की ओर : डॉ. मधुरेंदु

जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ . मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा नीत गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता अभियान सकारात्मक दिशा में जा रहा है। कर्नाटक विधान सभा चुनाव परिणाम महज शुरुआत है। देश भाजपा मुक्त राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। महागठबंधन चट्टानी एकता के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है।देश के अधिकांश राज्यों के विपक्षी दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल का समर्थन किया है। और आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ने की कवायद तेज कर दी है। पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लम्बे समय तक संसदीय लोक प्रणाली का बेहतर अनुभव प्राप्त है। एवं बिहार जैसे अति पिछड़े राज्यों में 18 वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहकर राज्य का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक सुधार करने का जो काम किया है उससे प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में सत्ता परिवर्तन की अगुआई करने की क्षमता कूट कूट कर भरा है। पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ छल प्रपंच कर सत्ता पर काबिज हुए और अनेकों झूठे वादे कर कई राज्यों में सत्ता पर काबिज होकर जनता को धोखा देने का काम किया है। देश में महंगाई चरम पर है। धार्मिक उन्माद भी चरम पर है। हिंदुत्व और विभाजन कारी नीतियों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की एकता एवं अखंडता के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। देश आज भारी अराजकता के माहौल से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अभियान से आगामी लोकसभा चुनाव में देश को भाजपा मुक्त राष्ट्र बनाने में पूरी तरह सफल साबित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.