ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मप्र में लू से राहत पर 10 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार बूंदाबांदी के भी आसार

भोपाल। गर्म हवाओं के थपेड़े चलने के कारण मध्‍य प्रदेश में भीषण गर्मी बरकरार है। हालांकि अरब सागर से कुछ नमी मिलने के कारण बने बादलों के कारण तापमान में मामूली गिरावट होने से कहीं भी लू नहीं चली।

10 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इन शहरों में लू जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दोपहर के बाद छिटपुट बादल आने के कारण अभी दो-तीन दिन तक लू से राहत मिल सकती है। इस दौरान सागर, ग्वालियर, चंबल, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हालांकि इन दोनों मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है। अरब सागर में एक प्रतिचक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवा के साथ कुछ नमी आ रही है। इस वजह से पश्चिमी मध्य प्रदेश में दोपहर के बाद कहीं-कहीं बादल भी छाने लगते हैं।

बादलों के कारण कहीं-कहीं तापमान में मामूली गिरावट होने से फिलहाल लू से राहत मिली हुई है। इस तरह की स्थिति दो-तीन दिन तक बनी रह सकती है। वातावरण में मामूली नमी आने के कारण कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के ये शहर सबसे गर्म रहे

शहर तापमान

खरगोन 44.8

खजुराहो 44.4

नौगांव 44.1

दमोह 44.0

ग्वालियर 43.6

गुना 43.5

रतलाम 43.5

खंडवा 43.5

भोपाल 43.3

सागर 43.3

टीकमगढ़ 43.0

शिवपुरी 43.0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.