ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकारी कार्यक्रम में आई महिलाओं को धमका रहे भाजपा सांसद -कांग्रेस

बुरहानपुर। कांग्रेस ने खंडवा-बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पर सरकारी कार्यक्रम में आई महिलाओं को धमकाने और पार्टी का प्रचार करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। उन्होंने सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रघुवंशी ने शिकायत में कहा है कि रविवार को इच्छापुर में किसान ब्याज माफी योजना का सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस शिविर में कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मतदाताओं को प्रलोभन व धमकी देते हुए कहा कि कमल के फूल को वोट देते रहोगे तो ही एक हजार रुपये महीना मिलेगा। नहीं दिया तो सोच लेना। यह कृत्य आदर्श आचरण संहिता के अंतर्गत आता है। चूंकि, यह चुनावी साल है, इसलिए ऐसे आयोजनाें और घाेषणाओं पर रोक लगाई जाए।

केके मिश्रा ने वीडियो सहित किया ट्वीट

मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने सांसद पाटिल के वीडियो सहित ट्वीट कर कहा है कि वे लाड़ली बहनों को एक हजार रुपये की बात कह कर वोट खरीद रहे हैं। कलेक्टर की मौजूदगी में भाजपा के चुनाव चिह्न कमल पर वोट देने की अपील व धौंस दे रहे हैं। निर्वाचन आयोग व मुख्य सचिव संज्ञान लें। शिकायत करने वाले प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव में मिली करारी हार से भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं। वे अब लोगों को धमका कर वोट मांगने लगे हैं।

मेरी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया

मेरी बात को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है। मैंने जनता से यह कहा था कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी तो ही लाड़ली बहना योजना चलती रहेगी और उन्हें एक हजार रुपये महीना मिलता रहेगा। कांग्रेस आई तो पूर्व की तरह जन कल्याण की सभी योजनाओं को बंद कर देगी। पहले भी कांग्रेस ने कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता, कन्यादान योजना आदि को लेकर झूठ बोला था। सरकारी कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को बताना किसी भी तरह से गलत नहीं है।

– ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद खंडवा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.