ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो ट्रक की टक्कर से लगी आग ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत

सासाराम। रोहतास जिला के निकट कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार के पास फोर लाइन पर दो ट्रक की टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई ड्राइवर और खलासी बाहर नहीं निकल पाए जिस से जलकर उनकी मौत हो गई। घटना आज की बीती रात्रि यानि गुरुवार देर रात की है जब मोहनिया की ओर जा रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए। एक ट्रक में बालु लदा था और दूसरे में कोयला दोनों की टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रक के केबिन में आग लग गई जिसमे फंसे जाने के कारण ड्राइवर खलासी बाहर नहीं निकल पाए जिससे दोनों की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल के माध्यम से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। कुदरा थाना अध्यक्ष शशि भूषण साहू ने बताया कि दो ट्रक की टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई, जिससे. केबिन में फंसे चालक और खलासी की जलकर मौत हो गई पुलिस घटना की जांच कर रही है। और मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.