ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हनुमान कथा का न्योता ठुकराया गिरिराज सिंह बोले- सिर्फ रोजा पार्टी में जाते हैं

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कथावाचक धर्मेंद्र शास्त्री का न्योता ठुकरा दिया है। बाबा बागेश्वर धाम दरबार अभी बिहार के पटना में आयोजित हो रहा है। दरबार में हिस्सा लेने के लिए लाखों भक्त पहुंचे हैं। आयोजकों ने लालू यादव के परिवार को दरबार में आने का न्योता भेजा था, जिसे तेजस्वी ने ठुकरा दिया।

तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कई निमंत्रण आते हैं, लेकिन हम वहां जाता हैं जहां जनता की भलाई के काम होते हैं। इससे पहले आयोजन समिति के संरक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया था कि बाबा के आदेश पर वे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिले और उन्हें सपरिवार दरबार में आने का न्योता दिया। अरविंद ठाकुर ने कहा था कि बाबा से चर्चा के दौरान जब तेजस्वी यादव को बुलाने की बात उठी तो उन्होंने तत्काल कहा कि बुला लो, बुला लो। इसके बाद उन्हें न्योता दिया गया था। इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी न्योता दिया गया था।

गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

इसके बाद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने कहा, नीतीश और तेजस्वी सिर्फ रोजा इफ्तार पार्टी में जाते हैं। हनुमान कथा में नहीं।

तेजप्रताप यादव ने किया था बाबा बागेश्वर का विरोध

बता दें, धर्मेंद्र शास्त्री के पटना पहुंचने से पहले लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप ने कहा था कि बाबा बागेश्वर का विरोध किया जाएगा। इसके बाद से माहौल गर्म था। बड़ी संख्या में युवा सामने आए थे और कहा था कि वे बाबा बागेश्वर को सुरक्षा प्रदान करेंगे।

बागेश्वर धाम दरबार में उमड़ी भीड़

बाबा बागेश्वर की कथा सुनने और दरबार में हिस्सा लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। हालात इतने बेकाबू हो गए कि आयोजकों को सोमवार के दिन दरबार रद्द करना पड़ा।

अपील की गई है कि पटना से बाहर के श्रद्धालु दरबार में न आएं। टीवी पर ही कार्यक्रम देखें। समिति की ओर से कहा गया कि भारी भीड़ के बीच किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसके लिए दिव्य दरबार को बंद करने का फैसला लिया गया है। बता दें, पांडाल में लाखों लोग जुटे हैं और हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.