ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्राहकों की सुविधा पीएनबी की पहली प्राथमिकता : विश्वजीत विश्वाल

औरंगाबाद। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों की सुविधा इस बैंक के प्रबंधन की पहली प्राथमिकता है। ऐसी दशा में पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों की सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा जाए। यह निर्देश पंजाब नेशनल बैंक, औरंगाबाद के नए मंडल प्रमुख विश्वजीत विश्वाल ने जारी किए हैं। जमा, निकासी, अन्य वित्तीय लेन-देन तथा बैंकिग कार्यों में ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस पर विशेष ध्यान रखने के लिए सभी शाखा प्रबंधकों को कहा गया है। इस सिलसिले में श्री विश्वास ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक औरंगाबाद का लीड बैंक है इसलिए औरंगाबाद जिले के विकास में पंजाब नेशनल बैंक एक प्रमुख भागीदार भी है। उन्होंने बैंक की लोन से संबंधित लाभकारी योजनाओं का पूरा लाभ लेने की अपील अपने ग्राहकों से की। उन्होंने कहा कि जो भी ऋणधारी हैं उनसे समय पर ऋण की किस्त की अदायगी के बारे में अनुरोध किया गया है। बैंक के ऋण की अदायगी करने में चुके ऋणधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा ऋण वसूली के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में ग्राहकों को पंजाब नेशनल बैंक से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जो ग्राहक पंजाब नेशनल बैंक की सेवा को छोड़कर अलग चले गए हैं उन्हें पुन: पीएनबी से जोड़ने का भी प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का पूरा प्रयास सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को वास्तविक लाभुको तक पहुंचाने पर है। उन्होंने यह बातें जिले के वरिष्ठ पत्रकार, आकाशवाणी व दूरदर्शन के संवाददाता और नवबिहार टाइम्स के सम्पादक कमल किशोर से एक मुलाकात में कहीं। इस दौरान श्री किशोर ने उन्हें अपनी लिखी तथा उमगा प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक ‘देव और सूर्य पूजा’ भेंट की तथा उन्हें बैंकिग क्षेत्र में जिले की जरूरतों और अपेक्षाओं के बारे में भी बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.