ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एनटीपीसी बरौनी में हुआ स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

गया। एनटीपीसी बरौनी में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत करते हुए दिनांक 16.05.2023 को आवासीय परिसर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव खन्ना ने अंग्रेजी में एवं महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण)  समीर शर्मा ने हिन्दी में सभी उपस्थित विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, मैत्री लेडीज़ क्लब की सदस्याओं व सीआईएसएफ़ कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाया। ल्लेखनीय है कि 16 मई से 31 मई तक प्लांट व एनटीपीसी बरौनी के आवासीय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत जहां एक ओर प्लांट और परिसर को और अधिक स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर आस- पास के सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम व सफाई अभियान आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों, सीआईएसएफ़, नगर परिसर की महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे नारा, निबंध- लेखन, व चित्रकला जैसे आदि का भी आयोजन किया जाएगा। सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सरकारी विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.