ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खुशियों की उड़ान समर कैंप का हुआ समापन

गया। शहर के मेडिकल रोड नंबर 14 स्थित सनराइज ग्लोबल अकेडमी में दिनांक 17 मई से 25 मई तक लगातार 9 दिनों का खुशियों की उड़ान समर कैंप चल रहा थ इस समर कैंप का संचालन यंग स्टार डांस एकेडमी के द्वारा किया गया था। इस समर कैंप में गया शहर के कई स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें विशेषज्ञ के रूप में डांस में( प्रिंस कुमार )संगीत में ( अभिषेक कुमार ) पेंटिंग में ( रूबी कुमारी ) और कराटे में ( चंचल कुमारी )ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया साथ ही साथ बच्चे को हर दिन फन गेम के साथ में खाने पीने का प्रतियोगिता भी कराया गया बच्चों ने तारबुज, लस्सी, फ्रूटी, आइसक्रीम, गुपचुप और भी बहुत सारे व्यंजनों का भी आनंद उठाया। स्कूल के निदेशक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का आयोजन समर कैंप का दूसरा वर्ष है जिसमें कई स्कूल के बच्चे आते हैं गर्मियों की छुट्टी में खूब मस्ती करते हैं और हर विधा को अच्छे से सीखते हैं और अपनी रुचि को आगे बढ़ाते हैं हम इन बच्चों के लिए हमेशा से इनके साथ हैं यंग स्टार डांस एकेडमी के निदेशक गौतम कुमार टीचर अभिषेक सिंह ने बताया कि इस तरह का आयोजन करने से बच्चो की अपनी हुनर कला को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है और हम इन बच्चो को आगे बढ़ाने में हमेशा मदद्त करते हैं समर कैंप के दौरान सिखाए गए नृत्य ,संगीत, कराटे की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिससे अभिभावक अतिथियों का मन मोह लिया तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा फिर सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया आए हुए विशेषज्ञ को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया सभी बच्चे के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान थी इसी के साथ बच्चों ने तालियों से सभी का अभिनंदन और धन्यवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.