ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी से पहले दूल्हे- दुल्हन ने खाया जहर, बच गई दुल्हन, दूल्हे की मौत पर जमकर हुआ बवाल

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले सामने आ रहे है। एक ऐसा ही मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शादी होने के कुछ समय पहले एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना मिलने के बाद उसकी होने वाली दुल्हन ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की फिलहाल दुल्हन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दरअसल द्वारकापुरी क्षेत्र के रहने वाले दीपक की कनाड़िया स्थित आर्यसमाज मंदिर में शादी होनी थी। शादी की तैयारी हो चुकी थी लेकिन उसके पहले ही दीपक ने मंदिर परिसर में जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही दुल्हन निशा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती किया है। दीपक की मौत के बाद दीपक के परिजन ने आरोप लगाए है की निशा लगातार दीपक को प्रताड़ित कर रही थी। निशा ने दीपक के खिलाफ आजाद नगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद दोनों की रजामंदी से आर्य समाज मंदिर में शादी होना थी लेकिन शादी के कुछ समय पहले ही दीपक और निशा का विवाद हो गया और दीपक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली  फिलहाल कनाड़िया पुलिस मामला दर्ज का पूरे ही मामले की जांच करने की बात कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.