जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अभियोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई
जहानाबाद ! जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला अभियोजन समिति की बैठक सम्पन्न की हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गंभीर प्रकृति के मामले में सभी विधि पदाधिकारी संबंधित न्यायालय से समन्वय स्थापित कर विषेश ध्यान रख कर मामले का निष्पादन कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। जिला अभियोजन समिति की बैठक में जी.पी.- पी.पी. विशेष लोक अभियोजक, जिला अभियोजन पदाधिकारीयों सहित सभी विधिक पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बारी बारी से निष्पादन कांडो एवं सजा से संबंधित बिन्दुओं पर समीक्षा किया गया। इन्होंने सभी को संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया तथा वैसे मामले जो अंतिम चरण पर हैं और जिनमें साक्ष्य उपलब्ध है वैसे मामलों को चिन्हित करते हुए स्पीडी ट्रायल का निदेश दिया। इन्होंने सभी विधि पदाधिकारियों को निदेश दिया कि प्रत्येक माह कम से कम एक स्पीडी ट्रायल एवं एक साधारण मामले को चिन्हित करे तथा माह मई में दो मामले में सजा कराये जाने का प्रयास करने का निदेश दिया। लंबित मामलों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। सभी विशेष लोक अभियोजको को निदेश दिया कि किसी मामले में गवाही के कारण मामले का निष्पादन नहीं होता हैं तो उसकी जानकारी पत्र अथवा निजी रूप से सम्पर्क कर दें।