ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाइवा ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत युवक घायल

 शहडोल। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में तकरीबन 8.15 बजे रात में एक हाईवा ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण स्कूटी में सवार दो युवतियों की मौत हो गई है और एक युवक घायल है। यह तीनों बाजार घूमने जा रहे थे और युवक स्कूटी चला रहा था। दोनों युवतियां पीछे बैठी थी। कोयला लोड हाइवा ट्रक तेज गति से जा रहा था जिसने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी में सवार दोनों युवतियों की मौके पर मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर अमलाई पुलिस पहुंची है और घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है।

शादी की तैयारी में धनपुरी जा रहे थे तीनोंः

अमलाई थानां क्षेत्र के श्रीवास्तव मोड़ के समीप यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार जिस घर की युवतियों की मौत हुई है वहां गुरुवार को शादी का आयोजन भी है। यह सब शादी की तैयारी को लेकर ही धनपुरी से जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में यह दुर्घटना हो गई है। मौके पर पुलिस ने बताया कि अभी मृतकों के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। पहले घायल को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है क्योंकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मृतकों एवं घायल की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवतियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। मृतकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.