ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंस्टाग्राम पर उज्जैन के पुजारी को काल कर बनाया अश्लील वीडियो दिल्ली का डीएसपी बन धमकाया

उज्जैन। पुजारी को इंस्टाग्राम पर वीडियो काल कर अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित किए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुजारी से एक बदमाश ने दिल्ली पुलिस का डीएसपी बनकर बता की और रुपये की मांग की। वहीं पुजारी को धमकाया कि उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया जाएगा। पुजारी ने घबराकर डेढ़ हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिया। महाकाल पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस ने बताया कि एक पुजारी को युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो काल कर अश्लील वीडियो बना लिया था।

घबराकर पुजारी ने डेढ़ हजार रुपये ट्रांसफर कर

इसके बाद उसे एक व्यक्ति ने फोन किया और धमकाया कि वह यूट्यूब से बात कर रहा है। पुजारी को धमकया कि अगर रुपये ट्रांसफर नहीं किए तो वह उसका वीडियो 20 मिनट में इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा। घबराकर पुजारी ने डेढ़ हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एक व्यक्ति ने फोन कर धमकाया कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच का डीएसपी गौरव बता कर रहा हूं, तुम्हारा वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। दो-तीन घंटे में गिरफ्तारी की धमकी भी दी और रुपये की मांग की।

महाकाल पुलिस को पुजारी ने की शिकायत

घबराया पुजारी अपने परिचित तथा कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआइ चंद्रभानसिंह के पास गया था। एएसआइ चंद्रभान ने जब डीएसपी बनकर बात कर रहे बदमाश से बात की तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद पुजारी को फोन कर धमकाना बंद हुआ है। मामले में पुजारी ने महाकाल पुलिस को भी शिकायत की है।

अनजान लोगों से ना करें वीडियो काल पर बात

सायबर विशेषज्ञ एएसआइ चंद्रभान ने बताया कि लोग अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट को टू स्टेप वेरिफिकेशन करें, अनजान लोगों को अपनी फ्रेंड लिस्ट से बाहर कर दें। अनजान नंबर से आने वाले वीडियो काल ना उठाएं। अगर कोई फोन कर अश्लील वीडियो बनाए तो उसकी धमकी में ना आए और पुलिस को शिकायत करें। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल पर कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड ना करें। मोबाइल पर आने वाले वन टाइम पासवर्ड भी किसी को ना दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.