ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नमी कम होने से बढ़ने लगा तापमान 41 डिग्री के पार जा सकता है पारा

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियों के कमजोर पड़ने के कारण वातावरण से नमी कम होने लगी है। हालांकि प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में आंशिक बादल बने हुए हैं। साथ ही दोपहर के बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी की स्थिति भी बन रही है। लेकिन नमी कुछ कम होने के कारण अब राजधानी भोपाल सहित आसपास के जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान और उससे लगे पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी पंजाब पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अरब सागर में बने प्रति चक्रवात के असर से भी हवा के साथ नमी आ रही है। इस वजह से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में बादल बने हुए हैं। साथ ही गरज-चमक की स्थिति बन रही है। उधर सागर संभाग और उसके आसपास के जिलों में मौसम शुष्क बना रहने से तापमान बढ़ा हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में अभी भी प्रति-चक्रवात बना हुआ है, लेकिन वहां से नमी आने का सिलसिला कुछ कम हो गया है। इस वजह से मौसम कुछ शुष्क होने लगा है। फलत: तापमान बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ में दर्ज किया गया था। राजधानी में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जो सामान्य रहा था। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। शनिवार को सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.