ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नगर निगम परिषद की बैठक में पार्षद निधि के मुद्दे पर विपक्ष ने दिखाए तेवर जमकर किया हंगामा

 भोपाल। नगर निगम परिषद की शनिवार को बैठक हो रही है। आइएसबीटी स्‍थित निगम कार्यालय के सभा कक्ष में सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में विपक्षी पार्षदों ने शहर सरोकार के प्रस्तावों को एमआइसी से पारित करने को लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि उनका पार्षद निधि को अपानी मर्ज़ी से खर्च करने का हक है, लेकिन इस बार चार टुकड़ों में दी जा रही है। इसके अलावा कार्य पूर्ण होने का सर्टिफिकेट पूर्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया जाता रहा है लेकिन अब ऐसा नही हो रहा है। हंगामे के बीच निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने 21 मार्च को हुई बैठक की पुष्टि संशोधन के साथ की, जिसमे कहा गया कि पार्षद अपनी निधि या तो एकमुश्त खर्च करे या टुकड़ो में, यह उसका हक है।

आयुक्त ने दी सफाई

उधर हंगामे के बीच कार्य पूर्ण होने पर पार्षद का सर्टिफिकेट मामले में आयुक्त केवीएस चौधरी ने कहा कि हम शासन के नियमो का पालन करने को बाध्य है। इसके तहत साल 2018 में नियम बने है। हमने विधायक निधि के 10 लाख तक के काम आफलाइन करने का नियम है। इसका पालन हो रहा है। चूंकि पिछली बैठक में पांच लाख तक के काम आलाइन करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है इस पर शासन से पत्र लिखकर अभिमत मांगा है। जल्द ही जवाब आने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।

कांग्रेसी पार्षदों ने किया हंगामा

परिषद बैठक के शुरू होने से पहले कांग्रेसी पार्षदो ने मुख्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए नरेला की महापौर की तख्तियां लिए हुए थे। बाद में परिषद में भी हंगामा हुआ। इसके चलते 5 मिनिट के लिए बैठक स्थागित की गई।

नामदेव की पुत्री ने महापौर को दिया था आवेदन

सचिदा नामदेव की पुत्री स्मिता नामदेव ने महापौर मालती राय को आवेदन दिया था। जिसमें कहा गया था कि उनके पिता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार थे। विश्व के कई प्रसिद्ध संग्रहालयों में इनके द्वारा बनाए गए चित्र है। जापान में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले वे एकमात्र भारतीय चित्रकार थे। वार्ड के पार्षद ने भी अनुशंसा की। इसके चलते चेतक ब्रिज चौराहा वार्ड कार्यालय से ए-आठ कस्तूरबा नगर तक सड़क का नाम ‘चित्रकार सचिदा नामदेव मार्ग’ किए जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं स्मार्ट सिटी स्थित एबीडी क्षेत्र में विकसित पार्क का नामकरण साहित्यकार पार्क किए जाने का प्रस्ताव भी एमआइसी बैठक में मंजूर हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.