ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रेन की चपेट में आने के कारण प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का दोनों पैर कट कर अलग हो गया

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ताजपुर रोड के पास चलती ट्रेन की चपेट में आने से दलसिंहसराय में कार्यरत प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ट्रेन की चपेट में आने के कारण प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का दोनों पैर कट कर अलग हो गया। अधिकारी के जख्मी होने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल से पहुंचे एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी, डीएस डॉ गिरीश कुमार की उपस्थिति में ऑन ड्यूटी डॉ संतोष कुमार झा के द्वारा चिकित्सा किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए आईजीएमएस पटना रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि संजय कुमार मुजफ्फरपुर ज़िले के मुसहरी थाना क्षेत्र के कंहौली के रहने वाले हैं, जो मुजफ्फरपुर से दानापुर जयनगर इंटरसिटी पकड़ कर समस्तीपुर आ रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज गुमती से आगे ट्रेन हल्का स्लो होने के बाद अधिकारी वहां उतरने का प्रयास करने लगे। लेकिन ट्रेन से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनका दोनों कटकर अलग हो गया। बताया जाता है कि वह वहां से उतरने के बाद कलेक्ट्रेट में किसी मीटिंग में शामिल होने जाने वाले थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही डीपीआरओ विष्णुदेव मंडल, सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, दलसिंहसराय एसडीओ सहित कई पदाधिकारी और दर्जनों कर्मचारी सदर अस्पताल पहुंच गए। बता दें कि समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित पीर स्थान के पास आए दिन इस तरीके की घटना होती है। ट्रेन के वैक्यूम या स्लो होने के बाद वहां लोग उतरने का प्रयास करते हैं जिसके कारण ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में कई लोगों की जानें भी जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.