ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं होंगी प्रीति जिंटा

पंजाब किंग्स की सह मालिक और अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस बार IPL की मेगा नीलामी में मौजूद नहीं रहेंगी। प्रीति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर सूचित किया कि वह नीलामी को मिस करेंगी क्योंकि उन्हें अपने जुड़वां बच्चों की देखभाल करनी है। उन्होंने लिखा, ‘इस साल मैं IPL नीलामी को मिस करने वाली हूं क्योंकि मैं अपने छोटे बच्चों को छोड़कर भारत की यात्रा नहीं कर सकती।

IPL की नीलामी में लगभग हर बार प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आती हैं और बढ़-चढ़ कर नीलामी में हिस्सा लेती हैं। इस मेगा नीलामी में उनके नहीं रहने के फैंस और फ्रेंचाइजी उन्हें जरूर मिस करते हुए नजर आएंगे। आइपीएल 2022 की नीलामी में पंजाब किंग्स एक नई टीम बनाती हुई नजर आएगी और इस नीलामी से पहले इस टीम ने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था। पंजाब किंग्स ने बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। मयंक अग्रवाल ने आइपीएल 2021 में पंजाब के लिए 140.45 की स्ट्राइक रेट से 441 रन बनाए थे। मयंक को इस टीम ने नंबर एक खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया जबकि नंबर चार खिलाड़ी के तौर पर 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.