ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

शिवराज ने मोबाइल से की चुनावी सभा खराब मौसम के कारण नैनीताल से यमुनोत्री उड़ान नहीं भर सका हेलिकॉप्टर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में चुनावी सभा को मोबाइल से संबोधित किया। CM शिवराज को नैनीताल से यमुनोत्री पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। विजिबिलिटी शून्य थी। CM 2 घंटे तक इंतजार करते रहे। बाद में उन्होंने हवाई जहाज के अंदर से ही सभा की।

उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान है। चुनाव प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री की आज यमुनोत्री में चुनावी सभा थी। उन्होंने मोबाइल पर ही सभा करते हुए पार्टी के काम गिनाए। यमुनोत्री की जनता को कहा- आज नहीं आ पाया, अगली बार जरूर यमुनोत्री आऊंगा।

तुमने पुकारा और हम चले आएंगे….

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यमुनोत्री की जनता को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। इनके नेता हरीश रावत तो इतनी बार हार चुके हैं उनका नाम ही हारदा पड़ गया है। राहुल गांधी उत्तराखंड में आकर झूठ बोलते हैं। उन्होंने कई वादे राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में भी किए, एक भी नहीं निभाया। मां नैनी की पवित्र नगरी से हेलीकॉप्टर में बैठकर ही आपको वचन दे रहा हूं कि केदार रावत क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो शिवराज मामा भी पीछे नहीं रहेगा। मामा भी विकास में सहयोग करने आ जाएगा। तुमने पुकारा और हम चले आएंगे… दूर मत समझना। यमुनोत्री से केदार रावत BJP उम्मीदवार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.