ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

30 मई को आयोजित होगा रोजगार शिविर, फाइनेंस कंपनी में काम करने को मिलेगा मौका

गया। गया-बोधगया रोड, केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय(सरकारी आईटीआई के बगल में) गया में पूर्वाहन 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार शिविर में Utkarsh Small Finance Bank Limited के द्वारा क्रेडिट ऑफिसर (सेल्स जॉब)/सेल्स एग्जीक्यूटिव (सेल्स जॉब)/ कस्टमर सर्विस ऑफिसर (डेस्क जॉब)/रिलेशनशिप ऑफिसर(सेल्स जॉब) पदो के लिए भर्ती की जाएगी। कस्टमर सर्विस ऑफिसर(डेस्क जॉब) के लिए स्नातक के साथ DCA की डिग्री होनी चाहिए। यह भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता 12वीं से Graduate पास होना अनिवार्य है। इस रोजगार शिविर में चयनित अभ्यर्थियों को बिहार में रोजगार करने का मौका मिलेगा। रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष तक होनी चाहिए। इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी सुश्री आकृति कुमारी ने बताया कि उक्त शिविर में Utkarsh Small Finance Bank Limited कंपनी के द्वारा विभिन्न पदों के लिए 250 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के चयन के पश्चात आकर्षक वेतन(10500-17000/- प्रति माह) पीएफ, ईएसआईसी, पेट्रोल खर्च, इंसेंटिव इत्यादि प्रदान की जाएगी, रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के पास बाइक एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ उपरोक्त रोजगार शिविर में भाग ले सकते हैं। इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को NCS पर निबंधित होना अनिवार्य है इस रोजगार शिविर की सारी प्रक्रियाएं पूर्णता निशुल्क है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.