ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया

भोपाल । लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को राज्य सूचना आयोग के कर्मचारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपित ने फरियादी से सूचना की जानकारी देने के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग की थी।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक मोहम्मद हारून नीलगर निवासी ग्राम उमर तहसील सिंगोली जिला नीमच ने अपने भू स्वामित्व के संबंध में दस्तावेज प्राप्त करने के लिए सूचना के अधिकार के तहत अपनी ग्राम पंचायत उमर में आवेदन किया था।

अपूर्ण जानकारी मिलने पर उसने प्रथम अपील अधिकारी जनपद पंचायत जावरा के पास अपील की। वहां से भी जानकारी प्राप्त न होने पर 24 मई को राज्य सूचना आयोग अरेरा हिल्स भोपाल में अपील लगाने पहुंचा था, जहां पर पदस्थ अकाउंट शाखा के कर्मचारी बृजेश पुत्र पद्मनाथ कुशवाह निवासी ईश्वर नगर मीरा मंदिर ने रजिस्ट्रेशन कराकर अपील पर जल्दी कार्रवाई करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की।

इसकी शिकायत आवेदन हारून ने 24 मई को ही पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त मनु व्यास से की। शिकायत के सत्यापन के बाद तत्काल ही लोकायुक्त दल ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्रवाई कर साईं बाबा बोर्ड चौराहे पर आरोपित को फरियादी हारून से पांच हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.