ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बसपा नेता के बेटे का शव मिला नोएडा मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर

नोएडा  |   पुलिस ने बताया कि बरामद शव पल्ला गांव के बसपा नेता गोविंद भाटी के बेटे राहुल का है और युवक की बाइक शव से काफी दूर मिली है।

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मेरठ मंडल को-ऑर्डिनेटर हरगोविंद भाटी के बेटे राहुल (30) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। राहुल के मेट्रो डिपो और जुनपत पुलिस चौकी के बीच सड़क के किनारे घायल अवस्था मिलने की सूचना पर पुलिस उसे  अस्पताल लेकर गई लेकिन वहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। राहुल के सिर पर गहरी चोट है और शरीर भी चोट के निशान है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने किसी परिचित पर वारदात को अंजाम देने की जानकारी दी है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। राहुल की बाइक पल्ला रेलवे फाटक के पास खड़ी मिली है। इसके चलते पुलिस बाइक और शव मिलने के स्थान के बीच सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को घटना के संबंध में ठोस सुराग लगे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.