ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वकील की हत्या के आरोपी की जमानत रद्द करने की याचिका पर SC ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

पटनाः उच्चतम न्यायालय ने एक वकील की हत्या के आरोपी को पटना उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द करने का अनुरोध करने वाली एक याचिका पर बिहार सरकार से जवाब मांगा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के दानापुर में 2020 में एक वकील की उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वह नगर दीवानी अदालत जा रहे थे। आरोपी, 2001 में उक्त वकील की मां की हत्या करने के एक मामले में भी मुकदमे का सामना कर रहा है। आरोपी इस बात को लेकर नाराज था कि वकील ने अपनी मां की हत्या के मुकदमे के दौरान उसके खिलाफ गवाही दी थी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने अधिवक्ता समरहार सिंह की याचिका पर संज्ञान लिया।

पीठ ने कहा, ‘‘नोटिस जारी किया जाए, जिसका जवाब सात मार्च तक दिया जाए। बिहार सरकार के वकील को इसे भेजे जाने की छूट है। प्रतिवादी-आरोपी को संबद्ध पुलिस थाने के प्रभारी के जरिए इसकी तामील की जाए। ”न्यायालय मृत वकील के बेटे सुभाष कुमार की याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिन्होंने कहा है कि उनके पिता हरेंद्र कुमार की आठ सितंबर 2020 को आरोपी कुलशेखर शर्मा उर्फ भोला सिंह ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पटना उच्च न्यायालय ने पिछले साल छह दिसंबर को आरोपी को जमानत दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.