ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

समुद्र में क्रैश हुआ नार्थ कोरिया का जासूसी उपग्रह जल्द ही फिर से लॉन्च करने की तैयारी

North Korea Satellite Launch: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग के अपने जासूसी उपग्रह लॉन्च करने के इरादों को बड़ा झटका लगा है। उनका जासूसी सैटेलाइट लॉन्चिंग के तुरंत बाद ही सैन्य जासूसी उपग्रह, इंजन की समस्या के कारण पीले सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नॉर्थ कोरिया ने स्वीकार किया कि उसका पहला मिलिट्री स्पाई सैटेलाइट पश्चिम सागर में क्रैश कर गया। इस तरह उत्तर कोरिया का ये मिशन बुधवार को फेल हो गया। वैसे उन्होंने इस मिशन को जल्द ही फिर से शुरु करने और पूरा करने का संकल्प दोहराया है।

कैसे फेल हुआ मिशन?

कोरिया सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, उत्तर कोरिया ने ‘मल्लिगयोंग-1 (Malligyong-1)’ नाम के सैन्य टोही उपग्रह को एक नए प्रकार के रॉकेट चोलिमा-1 (Cheollima-1) के जरिए भेजने की तैयारी की थी। लेकिन नॉर्थ कोरियाई स्पेस एजेंसी ने ज्यों ही काउंटडाउन शुरू की, तभी से ईंजन में खराबी आ गई थी। इसका एक इंजन असमान्य रूप से स्टार्ट हुआ, जिसके बाद वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट से अपना नियंत्रण खो दिया। केसीएनए ने कहा, “सामान्य उड़ान के दौरान पहले चरण के अलग होने के बाद दूसरे चरण के इंजन की असामान्य शुरुआत के कारण वाहक रॉकेट पीले सागर में गिर गया।”

फिर से लॉन्च करने की तैयारी

उत्तर कोरिया ने यह भी कहा कि वह नवीनतम उपग्रह प्रक्षेपण में उभरे गंभीर दोषों की पूरी तरह से जांच करेगा और उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक उपाय करेगा। साथ ही विभिन्न परीक्षणों के माध्यम से जल्द से जल्द दूसरा प्रक्षेपण करेगा। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने देश की अंतरिक्ष एजेंसी को प्रक्षेपण की तैयारियों को फिर से अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।

जापान ने जताया एतराज

जापान ने उत्तर कोरिया की इस मिशन पर कड़ी आपत्ति जताई है। जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि जापान ऐतिहासिक मिसाल के आधार पर एक उपग्रह ले जाने वाले रॉकेट के प्रक्षेपण को बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बराबर मानता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मिशन में आगे बढ़ना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन होगा। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने हथियारों से संबंधित कार्यों के लिए उत्तर कोरिया पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.