ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो हफ्तों में 200 साइट्स पर शुरु हो जाएगा BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G भी होगा उपलब्ध

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल जल्द ही देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने की स्थिति में पहुंच जाएगा। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि BSNL ने 200 साइटों पर 4G नेटवर्क मुहैया कराने का काम शुरू कर दिया है, और ये सर्विस अगले 2 हफ्ते में लाइव हो जाएगी। इसके अलावा नवंबर-दिसंबर तक इस नेटवर्क को 5जी में भी अपग्रेड कर दिया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि हमने 4जी-5जी टेलीकॉम स्टैक भारत में विकसित किया है। इसकी तैनाती बीएसएनएल के साथ शुरू हुई और चंडीगढ़ और देहरादून के बीच 200 साइटों पर इसका इंस्टॉलेशन भी हो चुका है। अधिकतम दो हफ्तों में ये लाइव हो जाएगा।

4G बाद 5G

बीएसएनएल को आधुनिक तकनीक से लैस करने के प्रयास जारी हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को पूरे भारत में 4G नेटवर्क फैलाने के लिए BSNL से 15,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एडवांस परचेज ऑर्डर मिला है। आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जिस गति से बीएसएनएल शुरू करेगा, आपको भी हैरानी होगी। बीएसएनएल नेटवर्क शुरू में 4जी की तरह काम करेगा। लेकिन नवंबर-दिसंबर के आसपास, बहुत छोटे सॉफ्टवेयर एडजस्टमेंट के साथ यह 5G बन जाएगा।

देश में 5G का विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में 5G नेटवर्क की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री द्वारा 5G सर्विस की शुरुआत के पांच महीने बाद, पहले 1 लाख 5G साइटों को चालू किया गया। तीन महीने के भीतर अगले एक लाख साइट्स को लॉन्च कर दिया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि हमने 31 दिसंबर, 2023 तक लगभग 1.5 लाख साइटों का लक्ष्य रखा था, लेकिन पहले ही 2 लाख साइटें पूरी हो चुकी हैं। उम्मीद है कि 31 दिसंबर तक इसकी संख्या 3 लाख से अधिक हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.