ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दूध के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस करेगी दूध आंदोलन भाजपा-आप ने भी जताई नाराजगी

जबलपुर। दूध के बढ़े दाम आम आदमी के लिए परेशानी बन रहे हैं। मध्यम और निम्न वर्ग की आय तो सीमित है, लेकिन उनके ऊपर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। उस पर दूध जैसी अनिवार्य वस्तु के दामों में वृद्धि इन वर्गाेां को और भी परेशानी में डालने वाली है। सभी राजनीतिक दलों ने दूध के बढ़ते दामों को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर दूध के बढ़े दाम वापस नहीं लिए जाते तो दूध कारोबारियों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

ऐसे बढ़े दूध के दाम

बीते आठ महीनों के दौरान दूसरी बार दूध के दामों में वृद्धि हो रही है। पहले भी दो से तीन रुपये की ही वृद्धि की गई थी और इस बार भी दो रुपये बढ़ा दिए गए हैं। शहर में दूध के दाम तीन स्तर पर रहे। कहीं 62 रुपये रहा तो कहीं 65, तो कहीं 67 रुपये लीटर दूध बिक रहा था। ये रेट अब 65, 67 और 70 तक पहुंच चुके हैं। जिन हाकरों ने दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं, उन्होंने दूध का फैट घटा कर हिसाब बराबर कर लिया है।

कांग्रेस की बात

आम आदमी से सीधे जुड़े इस मसले पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि दूध के दामों में वृद्धि का पुरजोर विरोध किया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस इसे लेकर दूध आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध कारोबारियों का यह कदम महंगाई से जूझ रहे आम आदमी की परेशानी को और बढ़ाने वाला है।

नगर भाजपाध्यक्ष ने कहा

इस मामले में नगर भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि दूध के दाम बढ़ना आम आदमी के लिए कष्टप्रद है। ऐसे में दुग्ध कारोबारियों से चर्चा की जाएगी और उन्हें समझाया जाएगा कि दूध आम आदमी की अनिवार्य आवश्यक्ता है, इसलिए वो दूध के बढ़े दामों को वापस ले लें। इस बारे में प्रशासन से भी चर्चा की जाएगी।

आप बनाएगी रणनीति

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम जांगीड़ ने कहा कि सरकारें वैसे ही महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही हैं, ऐसे में दूध के दाम बढ़ना चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर आप पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। इसे लेकर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआओं ये विराेध की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.