ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अरवल जिलाधिकारी ने जनता दरबार का आयोजन किया

अरवल। जनता दरबार में जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा 26 फरियादियों की फरियाद को सुना गया। जो मुख्यतः भूमि विवाद, अतिक्रमण, भ्रष्टाचार, आवास योजना, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नल जल योजना, बिजली बील, गृह रक्षा वाहिनी, मद्य निषेध, मुआवजा राशि एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। परिवादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अरवल थाना स्थित ग्राम कंसोपुर निवासी कामेश्वर सिंह ने जनता दरबार में बताया कि मेरा बिजली बील में सुधार नहीं हो रहा है तथा कार्यपालक अभियंता द्वारा आवेदन को स्वीकृत नहीं कर रहे है। कृपा कर बिजली सुधार किया जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग अरवल को मामले की जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। कुर्था थाना स्थित ग्राम गंगेया निवासी शंकर कुमार ने अपने फरियाद में बताया कि कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम गंगेया में सरकारी योजनाओं का कार्य करने में भारी भ्रष्टाचार एवं धांधली में सरकारी राशि की लूट की गई है। इसे जाँच कर दोषी व्यक्ति को नियमानुसार कार्रवाई की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा एवं निदेशक डी.आर.डी.ए को स्पष्ट जाँच कर तीन दिन के अन्दर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। वंशी प्रखण्ड स्थित ग्राम खटांगी निवासी चन्देव मांझी वगैरह ने जनता दरबार में बताया कि हमलोग का रहने के लिए अपना जमीन नहीं है। पोखर के पास झोपड़ी देकर गुजर बसर कर रहे है। हमलोग के स्थिति समझते हुए आवास, बिजली एवं पेयजल की समस्या को निदान करने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वंशी को स्थल जाँच कर तीन दिन के अन्दर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। मेहन्दिया थाना स्थित ग्राम वलिदाद निवासी मिथिलेश सिंह ने अपने फरियाद में बताया कि मैं पुराना मकान को तोड़कर नया मकान बनाने के क्रम में धनुषधर सिंह द्वारा रोक लगाई जा रही है। इस विवादित जमीन को पैमाईश करवाकर विवाद को समाप्त करने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी कलेर को जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.