ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीजापुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं। शहीद कमांडेंट झारखंड के निवासी हैं। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल है। घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला जा रहा है। बाकी जवान अभी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। जिले से बैकअप पार्टी को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मुखबिर से जवानों को मिली थी। मुखबिर के इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह CRPF के जवानों को सर्चिंग के लिए इसी जंगल में रवाना किया गया था। यहां नक्सलियों पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। जवानों को आते देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

CRPF के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग आधे घंटे से ज्यादा जबरदस्त मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की शहीद हो गए। वहीं गोली लगने से एक जवान भी घायल है। फिलहाल अंदरुनी इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर दुख जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.