ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल के स्थान पर मुंबई से अपनी हज यात्रा शुरू करने की अनुमति देने पर विचार करें

जबलपुर। हाई कोर्ट ने हज कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वह याचिकाकर्ताओं को भोपाल के स्थान पर मुंबई से अपनी यात्रा शुरू करने की अनुमति देने पर विचार करें। हालांकि यात्रियों को दोनों स्थानों के बीच का अंतर-किराया जमाना होगा। यदि उनकी मुंबई से यात्रा शुरू करने की अर्जी स्वीकार होती है तो वे ये अंतर-राशि वापस पाने के हकदार होंगे। न्यायमूर्ति राजेन्द्र कुमार वर्मा की ग्रीष्म अवकाशकालीन एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था अंतरिम रहेगी और इस याचिका के अंतिम निर्णय से बाध्य होगी। मामले पर अगली सुनवाई 19 जून को होगी। याचिकाकर्ता भोपाल निवासी जियाउद्दीन जमाली सहित अन्य की ओर से अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन ने पक्ष रखा।

2023 के लिए हज कमेटी ने बुलाए थे आवेदनः

याचिकाकर्ता भोपाल निवासी जियाउद्दीन जमाली सहित अन्य की ओर से अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन ने हाई कोर्ट में दलील दी कि हज कमेटी आफ इंडिया ने वर्ष 2023 के लिए हज यात्रा के लिए आवेदन बुलाए थे। आवेदन में भोपाल, इंदौर, मुंबई सहित 10 एम्बार्केशन प्वाइंट (आरोहण बिंदु) के विकल्प उपलब्ध थे। आवेदन के समय अलग-अलग एम्बार्केशन प्वाइंट के किराया का खुलासा नहीं किया था, इसलिए यात्रियों ने अपनी सुविधानुसार विकल्प भर दिया। भोपाल से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को 67 हजार 972 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा भोपाल से यात्रा शुरू करने वालों को पहले हैदराबाद ले जाया जाएगा, उसके बाद आगे की यात्रा शुरू होगी। याचिका में मांग की गई कि याचिकाकर्ताओं को भोपाल की जगह मुंबई से यात्रा शुरू करने की अनुमति दी जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.