ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय सहित प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की अनिश्चितकाल खत्म हो गई है। हड़ताल समाप्त होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। दरअसल कर्मचारी संगठनों ने बातचीत के बाद हड़ताल के स्थगित किया है। विश्वविद्यालय में पिछले 19 दिन हड़ताल चली। जिस वजह से परीक्षा और गोपनीय कामकाज बाधित हुआ। यहां तक कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को 6 जून तक की परीक्षाओं को हड़ताल की वजह से स्थगित करना पड़ा।

पांज जून से कर्मचारी पूरी तरह लौटेंगे काम पर

अब जबकि कर्मचारी काम पर वापस लौट आए है प्रशासन परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। छुट्टी के बावजूद केंद्रों में आगामी परीक्षा की सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन ने निरस्त की गई परीक्षा की तारीख भी तय करने की तैयारी कर ली है। तीन और चार जून को अवकाश की वजह से पांच जून से कर्मचारी सुचारू रूप से काम पर वापस लौटेंगे।

स्थगित कर दी गईं थीं परीक्षाएं

कुलसचिव डा.दीपेश मिश्रा ने कहा कि छह जून के बाद से परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को आयोजित होने वाली विभिन्न स्नातक स्तर बीए, बीकाम, बीएससी, एलएलबी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही 5 जून एवं 6 जून को होने वाली परीक्षाएं भी फिलहाल स्थगित रखी गई हैँ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि स्थगित परीक्षाओं की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर हुई थी हड़ताल

विदित हो कि विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को सातवें वेतनमान से पेंशन का भुगतान, नियमितीकरण जैसी 9 सूत्री मांगों को लेकर 15 मई से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों की आमसभा को रादुविवि शैक्षणोत्ततर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेम पुरोहित ने कहा कि कर्मचारी मांग पूरी होने के लिखित आश्वासन के बाद ही काम पर लौटे है और परीक्षा से जुड़े कार्य में तेजी से लग गए है ताकि छात्रों का नुकसान न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.