ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी

सनातन धर्म में भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है, उसके यहां हमेशा धन भंडार भरा रहता है। कुबेर देव को धन प्रदाता के साथ बीमारियों और दुख-दर्द से निजात दिलाने वाला भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुबेर देव सभी राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाते हैं, लेकिन 3 राशियां उनकी बेहद प्रिय हैं। इन राशि के लोग बहुत लकी होते हैं। इन राशि के लोगों पर कुबेर देव की कृपा बनी रहती है। धन के मामले में कुछ लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये लोग जिस भी काम को करने की सोचते हैं, उसे पाकर ही रहते हैं।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के लोगों पर हमेशा कुबेर देव की कृपा बनी रहती है। इन लोगों को हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी काफी सुखमय रहता है। इन लोगों को कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इनके यहां हमेशा भंडार भरा रहता है। कुबेर देव के आशीर्वाद से इन्हें सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को काफी मेहनती और साहसी माना जाता है। कुबेर देव की कृपा से इन्हें हमेशा धन की प्राप्ति होती है। इनका समाज में काफी मान-सम्मान होता है। साथ ही इन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती। इनकी हर इच्छा पूरी होती है। इस राशि के लोग जोखिम उठाने में कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। इन्हें अधिकतर कार्यों में सफलता हासिल होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों पर हमेशा कुबेर देव का आशीर्वाद बना रहता है। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसमें सफलता जरूर हासिल करते हैं। ये कोई भी नया बिजनेस करें तो इन्हें कई गुना लाभ मिलता है। साथ ही इन्हें अपने पूरे जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। कर्क राशि के लोगों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। ये जातक अपनी मेहनत के साथ-साथ किस्मत से अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

अगर हथेली में हो ऐसी रेखा तो किस्मत वाला होता है व्यक्ति

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.