ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस दिन रिलीज होगा सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर एक-दूजे में खोए नजर आए कार्तिक-कियारा

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही अपनी अगली फिल्म लेकर आने वाले हैं। आखिरी बार दोनों की जोड़ी फिल्म भूल-भुलैया 2 में दिखाई दी थी। अब वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में एक बार फिर साथ दिखने वाले हैं। ऐसे में फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। कियारा ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

नए पोस्टर के साथ नई अनाउंसमेंट

दरअसल ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। ट्रेलर 5 जून यानी कल रिलीज किया जाएगा। कार्तिक और कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बात की जानकारी दी है। अपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘आज के बाद तू मेरी रहना हैशटैग सत्यप्रेम की कथा ट्रेलर आउट टुमारो एट 11:11।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के टीजर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म में दिखाई गई प्रेम कहानी को दर्शकों को देखे काफी समय हो चुका है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं फिल्म को एक फायदा यह भी होगा कि कार्तिक और कियारा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। भूल-भुलैया फिल्म को भी दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म के टीजर में भी इस फिल्म के प्लॉट का कोई आइडिया नहीं लगने दिया। अब रिलीज होने जा रहे ट्रेलर के जरिए लोगों को फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में बताया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। फिल्म में दूसरी बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.