ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल बजाज का निधन, चेतक से बदल डाली थी कंपनी की किस्मत, स्कूटर पर थी 10 साल की वेटिंग

नई दिल्ली  बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का शनिवार (12 फरवरी, 2022) को निधन हो गया। वह 83 साल के थे। 10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 40 से ज्यादा सालों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन का पद संभाला था। राहुल बजाज ने पिछले साल अप्रैल में बजाज ऑटो  के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था। वह राहुल बजाज ही थे, जिन्होंने आइकॉनिक बजाज चेतक स्कूटर के जरिए कंपनी की किस्मत बदल डाली थी।

हर किसी की जुबान पर था ‘हमारा बजाज’

राहुल बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह ने तेजी से ग्रोथ की थी। उनकी लीडरशिप में ही कंपनी ने 1972 में बजाज चेतक स्कूटर  को पेश किया था। इसकी बिक्री 2006 तक की गई थी। भारत के महान योद्धा महाराणा प्रताप के प्रसिद्ध घोड़े के नाम पर इसे चेतक नाम मिला था। स्कूटर का डिज़ाइन इटली के Vespa स्कूटरों से काफी प्रेरित था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.