ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाथ में बने गुदना ने दिखाई राह 13 वर्ष पहले गुम हुआ सत्यम मिला माता-पिता से

 सतना। 13 साल पहले गुम हुआ किशोर तब (13 वर्ष) जिला अपराध शाखा यानी डीसीआरबी और सिविल लाइन पुलिस की मदद से माता-पिता के पास लौट आया है। पुलिस ने युवक का घर तलाश करके निराश उसके माता-पिता से मिलवाया। पुलिस ने बताया कि सत्‍यम बोलने-सुनने में असमर्थ है।

सिविल लाइन थाने में दर्ज थी गुमशुदगी

पुलिस ने बताया कि मुख्त्यारगंज निवासी रामचरित्र शुक्ला का बेटा सत्यम 29 सितंबर 2010 को लापता हो गया था। सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर तलाश की जा रही थी, लेकिन कहीं अता पता नहीं चला। इसके बाद उक्त मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

वीडियो काल कर दिखाया

पिता का कहना है कि इसलिए भी निराश थे क्योंकि सत्यम बोलने-सुनने में असमर्थ है। लगभग साढ़े 13 वर्ष के बाद भगवान ने सुन ली और सिविल लाइन थाना पुलिस से एक सूचना मिली। पता चला बेटा मिल गया है। पुलिस ने थाने बुलाया और वीडियो कालिंग के जरिए बेटे को दिखाया। वह सत्यम ही था।

हाथ में पिता का नाम लिखा है

पुलिस ने बताया कि सत्यम के हाथ में पिता का नाम लिखा था जिसके कारण गुमशुदा के पिता तक पहुंचने में दिक्कत नहीं हुई। यह वही साक्ष्य था जिसके जरिए सतना पुलिस को डीसीआरबी से सूचना मिली थी। उम्र के साथ उसके चेहरे और कद काठी में बदलाव हो गया था, वह जवान हो चुका था और उसकी उम्र भी 26 वर्ष के आसपास हो गई है।

… और पुलिस सत्यम को सतना ले आई

सिविल लाइन पुलिस की एक टीम सिकंदराबाद पहुंची और सत्यम को सतना लेकर आई। हाथ पर पिता का नाम और सतना लिखा था। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि सत्यम तेलंगाना के सिकंदराबाद में थारा नाम की संस्था के पास था। यह संस्था गुमशुदा और लावारिस मिले बच्चों को आश्रय देती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.