ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बालासोर रेल हादसे में 531 से अधिक लोगों को मुआवजा मिला रेलवे ने कहा कटक मिदनापुर भुवनेश्वर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें

बालासोर, ओडिशा रेल हादसे में अभी तक 531 से अधिक लोगों को लगभग 15.6 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा पीड़ितों को मुआवजे पर दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने कहा है कि वे परिवार जिन्होंने अपने सदस्यों को खो दिया है और जो मुआवजा प्राप्त करना चाहते हैं। मैं उनसे कटक, मिदनापुर, भुवनेश्वर और बालासोर में हमारे हेल्पडेस्क से संपर्क करने की अपील करता हूं।

शवों के ले जाने के लिए सरकार वहन करेगी खर्च

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना कहते हैं, “राज्य सरकार उन लोगों के लिए एक एम्बुलेंस प्रदान करेगी जो सड़क के माध्यम से शवों को स्थानांतरित करना चाहते हैं। हम शवों के हस्तांतरण के लिए सभी लागत वहन करेंगे और हमारे पास रेलवे के माध्यम से शवों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था है। हम अज्ञात के लिए डीएनए नमूनाकरण करेंगे। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से काम कर रही है।

ममता बनर्जी ने कहा हमें लोगों के लिए काम करना चाहिये

पश्चिम बंगाल की सीएम और पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बालासोर ट्रेन हादसे के घायलों से मिलने के बाद कहा, हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए। कटक, ओडिशा में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उन्‍होंने कहा कि हमें लोगों के साथ होना चाहिए। हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए। सच्चाई को दबाया नहीं जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.