ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर एवं पुरी हमसफर एक्सप्रेस का स्टापेज न होने से यात्री परेशान

भोपाल। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों को अभी तक यहां पर स्टापेज नहीं मिला है। रेल सुविधाओं के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही समिति ने इस पर नाराजगी प्रकट की है। समिति इन दिनों संघर्ष का रास्ता छोड़कर यात्रियों को पीने का पानी पिलाने की सेवा कर रही है।

रेल प्रशासन ने कुछ समय पहले स्थानीय संगठनों एवं रेल उपयोगकर्ता सलाहकार परिषद की मांग पर हाल ही में रेल प्रशासन ने दाहौद-भोपाल एक्सप्रेस, पंचवेली एक्सप्रेस, इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन एवं मदुराई-बीकानेर अनुवृत एक्सप्रेस का स्टापेज स्वीकृत किया है। ये ट्रेनें रुकने से यात्रियों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई है, लेकिन कुछ ट्रेनें अब भी ऐसी हैं, जिनका स्टापेज जरूरी माना जा रहा है। संघर्ष समिति ने 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस एवं 20846 बीकानेर-बिलासपुर भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का तत्काल स्टापेज करने की मांग की है। इसके अलावा हैदराबाद-अजमेर एक्सप्रेस एवं सिंकदराबाद, जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का स्टापेज भी जरूरी माना जा रहा है।

कई शहरों तक मिलेगी कनेक्टिविटी

यदि रेल प्रशासन इन ट्रेनों का स्टापेज संत हिरदाराम नगर में करता है तो यात्रियों को अनेक शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस का स्टापेज होने से बैरागढ़ से नागपुर, गोंदिया, राजनांदगांव, भुबनेश्वर एवं पुरी आदि शहरों तक आना जाना आसान हो जाएगा। वहीं बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस रुकने से बीकानेर, जयपुर, कोटा, पुरी, दुर्ग, भिलाई एवं रायपुर आदि जाने वालों को सुविधा होगी। रेल सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी का कहना है कि फिलहाल आंदोलन से दूर हैं, लेकिन रेल प्रशासन को यह ध्यान रखना चाहिए कि हम सेवा के साथ आंदोलन भी कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.