ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आइएएस नियाज खान ने मुस्लिमों को दी गोरक्षक बनने और शाकाहार अपनाने की सलाह

भोपाल। मप्र कैडर के आइएएस अधिकारी नियाज खान अक्‍सर इंटरनेट मीडिया पर ऐसी पोस्‍ट्स लिखते रहते हैं, जो सार्वजनिक चर्चाओं में आ जाता है। उन्‍होंने हाल ही में फिर ऐसा एक ट्वीट किया है। इसमें उन्‍होंने मुसलमानों को गोरक्षक बनने, इस्लाम में मतातंरण न कराने, शाकाहार अपनाने और ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखने की सलाह दी है।

गुरुवार सुबह एक ट्वीट कर नियाज खान ने लिखा – मुस्लिम भाई भी गोरक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नही किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें।’

गौरतलब है कि नियाज खान उपन्यासकार भी हैं। उनके आठ उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। उनका पिछला उपन्‍यास “ब्राह्मण द ग्रेट” उपन्यास काफी चर्चित हुआ था। इसमें उन्होंने लिखा है कि ब्राम्हण का सुपर ब्रेन होता है। उन्हें हर फील्ड में बौद्धिक नेतृत्व दे दिया जाए, सलाहकार बनाया जाए तो देश के भीतर चीजें बेहतर हो सकती हैं। क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। नियाज इंटरनेट मीडिया पर भी काफी एक्‍टिव रहते हैं। उन्‍होंने ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ फिल्‍म की रिलीज के वक्‍त के विवादित ट्वीट किया था, जिसके बाद शासन की ओर से उन्‍हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.