ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोलीबार की वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई हिलसा पुलिस एक को किया गिरफ्तार।

बिहार शरीफ। नालंदा जिला के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत भरतपुर गांव में बीते गुरुवार के दिन मारपीट लाठी डंडा तथा गोलीबारी का वीडियो वायरल होते ही हिलसा थाना पुलिस हरकत में आई और एक व्यक्ति को वीडियो को आधार बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बताया जाता है कि भरतपुर के रहने वाले अजय और मुसाफिर प्रसाद के बीच किसी बात को लेकर पहले मारपीट लाठी डंडा तथा पथराव हुआ इसके बाद तड़ा तड़ कई राउंड गोली चली जिस कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया इस गोलाबारी में एक व्यक्ति अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज हिलसा अस्पताल में चल रहा है। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो में दिख रहे एक व्यक्ति हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया जबकि हिलसा अस्पताल में इलाज कर रहे गोलीबारी के शिकार अवधेश कुमार ने बताया कि वह अपने घर का निर्माण करा रहे थे इसी दौरान मुसाफिर प्रसाद इसके पास आए और गाली गलौज के दौरान मारपीट लाठी डंडा और पथराव करने लगे साथ ही कई राउंड गोलियां भी चलाई वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि किस प्रकार मंबढ़ो लोग गोली चला रहे हैं इस संबंध में थाना इंचार्ज हिलसा ने बताया के वीडियो को आधार बनाते हुए गोली चला रहे एक व्यक्ति हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य को पुलिस तलाश कर रही है बताया जाता है नालंदा जिला में इस प्रकार की घटना कोई नई नहीं है बल्कि नित दिन इस प्रकार की घटना घटित होती रहती है कभी गोलीबारी से कोई व्यक्ति जख्मी हो जाता है या फिर किसी की मौत हो जाती है पुलिस इस संबंध में कार्रवाई करती है परंतु बढ़ते मनोबल ने ऐसे लोगों को गोली चलाने पर विवश कर दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.