ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करोंद में इलेक्ट्रिकल्स गोडाउन में लगी भीषण आग लाखों का माल जलकर स्वाहा

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बंधन शादी हाल पुलिया के पास पंचवटी में स्थित सुपर इलेक्‍ट्रिकल्‍स दुकान के गोडाउन में भीषण आग लग गई। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 01 बजे की है। आसपास के लोगों ने अपनी ओर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते पर दमकल विभाग की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्‍होंने करीब 05 घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना के दौरान प्लास्टिक इलेक्ट्रिक वायरिंग का सामान जलने से निकले जहरीले काले धुंए के कारण रहवासियों को सांस लेने में परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

आग की इस घटना में गोडाउन में रखा 60-65 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं दुकान मालिक के अनुसार ढाई लाख रुपये कैश भी स्‍वाहा हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। News updating…

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.