करोंद में इलेक्ट्रिकल्स गोडाउन में लगी भीषण आग लाखों का माल जलकर स्वाहा
भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बंधन शादी हाल पुलिया के पास पंचवटी में स्थित सुपर इलेक्ट्रिकल्स दुकान के गोडाउन में भीषण आग लग गई। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 01 बजे की है। आसपास के लोगों ने अपनी ओर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते पर दमकल विभाग की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने करीब 05 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना के दौरान प्लास्टिक इलेक्ट्रिक वायरिंग का सामान जलने से निकले जहरीले काले धुंए के कारण रहवासियों को सांस लेने में परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
आग की इस घटना में गोडाउन में रखा 60-65 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं दुकान मालिक के अनुसार ढाई लाख रुपये कैश भी स्वाहा हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। News updating…
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.