ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पिता की डेथ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की खास तस्वीरें पूजा करती दिखीं मालती मैरी

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ काफी समय बिता रही हैं। वे अपने खूबसूरत पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका के फैंस भी मालती की फोटोज देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच प्रियंका ने अपनी बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की बेटी मालती पूरे देसी लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती ने लाइट पर्पल लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वे काफी ज्यादा क्यूट लग रही हैं। बता दें कि प्रियंका ने जो फोटोज शेयर की उसे देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर विशेष पूजा रखी थी।

प्रियंका ने शेयर की बेटी की क्यूट फोटोज

एक बार फिर प्रियंका ने अपनी बेटी को लहंगा पहनाकर फुल देसी लुक दिया था। तस्वीर में मालती पूजा के बाद फर्श से फूल उठाती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ लिखा ‘पूजा टाइम, मिस यू नाना’। हालांकि इन तस्वीरों में मालती मैरी का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। वे किसी का हाथ थामे चलते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइट पर्पल लहंगा पहन रखा है। मालती भी अपने कपड़ों को निहारती और उनके साथ खेलती दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की बेटी ने एक छोटा सा दुपट्टा भी ओड़ रखा था।

प्रियंका के पिता की 10वीं डेथ एनिवर्सरी

शेयर की गई आखिरी तस्वीर में मालती अपने नाना की तस्वीर के सामने बैठी हैं और प्रियंका ने इसके साथ ही लिखा ‘मिस यू डैड’। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा की 10वीं डेथ एनिवर्सरी पर पूजा रखी थी। बता दें कि एक्ट्रेस के पिता की मौत साल 2013 में कैंसर के कारण हो गई थी। वहीं प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार हाॅलीवुड फिल्म लव अगेन और सिटाडेल वेब सीरीज में दिखाई दीं। अब वे जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.