ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल से लापता नाबालिग का शव असलावदा स्टेशन के समीप मिला

उज्जैन। असलावदा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार रात एक नाबालिग का शव पटरियों के समीप मिला है। किशोरी की शिनाख्त भोपाल के जमालपुरा निवासी के रूप में हुई है। उसके पास से भोपाल से कटरा तक का टिकट मिला है। आशंका है कि ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है।

जीआरपी ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली थी कि असलावदा रेलवे स्टेशन के समीप पटरी पर एक किशोरी का शव पड़ा हुआ है। मृतका के पास से एक मोबाइल व भोपाल से कटरा जाने का रेल टिकट मिला है।

उक्त मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त भोपाल के जमालपुरा निवासी आरुषि कपूर के रूप में हुई है। पुलिस को पता चला है कि वह रविवार को घर से लापता हुई थी।

स्वजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जांच में सामने आया है कि युवती जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस के सामान्य कोच में सफर कर रही थी। आशंका है कि वह कोच के गेट के समीप खड़ी होगी और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.