ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाधारहित पेयजल के लिए काम करेंगे जल दीदी और जल मितान युवाओं को मिलेगा फायदा

रायपुर। जल जीवन मिशन योजना में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। बाधारहित जल हर घर पहुंचे इसलिए प्रदेश में ”जल मितान” और ”जल दीदी” नियुक्त किए जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को ”जल मितान-युवा उद्यमी” उद्यमिता कौशल विकास परियोजना की शुरुआत की। इसके तहत ग्रामीण अंचलों के युवाओं को रोजगार मिलेगा। जल जीवन मिशन के तहत बिछाए जा रहे पाइप लाइन और निर्माण हो रही टंकी के रखरखाव के लिए ये युवा काम करेंगे। उन्हें जल गुणवत्ता परीक्षण सर्विसेज, नल-पाइप फिटिंग रिपेयरिंग, आरो फिटिंग-रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग-रिपेयरिंग, सोलर पैनल फिटिंग-रिपेयरिंग, पंप आपरेटर सर्विस आदि ट्रेडों में 21 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 58 हजार ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।

यह कार्यक्रम जल जीवन मिशन और यूनिसेफ की सहभागिता से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त 90 जल मितान और युवा उद्यमियों को निश्शुल्क टूल किट दिए। इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव डा. एस. भारतीदासन, जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन निदेशक आलोक कटियार आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक 540 युवाओं को इसका प्रशिक्षण मिल चुका है। इन्हें टूल किट में 15 हजार रुपये के साथ सुरक्षा जूता, हेलमेट और अन्य उपकरण आदि दिए गए हैं।

पहला राज्य जहां पेयजल के लिए युवाओं को प्रशिक्षण: भूपेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के संचालन और संधारण के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें जल मितान, युवा उद्यमी तथा जल दीदी के रूप में योजनाओं के संधारण और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र के 50 लाख घरों में नल जल कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत अब तक 24 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जब इतनी बड़ी संख्या में नल कनेक्शन दिए गए हैं तो उनके संचालन और संधारण के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत भी है, ताकि योजनाओं का सुचारू संचालन हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.