ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा युवाओं को नौकरियां देने के संकल्प : पारस

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मुजफ्फरपुर के रामदयालु सिंह कॉलेज के सभागार में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न सरकारी विभागों में नवनियुक्त युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के संकल्प को पूरा कर रही है। नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार प्रत्येक माह नए रोजगार का सृजन कर रही है। रोजगार मेला का आयोजन कर निरंतर नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम के आयोजन के तहत आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 43 विभिन्न जगहों पर विभिन्न विभागों में युवाओं के बीच सरकारी नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। पशुपति पारस ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पिछले कई महीनों के दौरान पटना, रांची, हाजीपुर और आज मुजफ्फरपुर में युवाओं के बीच सरकारी नियुक्ति पत्र वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पारस ने कहा कि यहां सभी जितने भी नवनियुक्त युवा है उन सभी को सरकारी सेवा में शामिल होकर राष्ट्र का सेवा करने का अवसर मिलेगा इससे देश के सभी युवाओं में आशा और उत्साह का संचार होगा उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सारे नवनियुक्त युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी देंगे, पारस ने कहा कि देश में युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए सारा देश नरेंद्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञ है, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उल्लेखनीय कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरे देश तथा बिहार में केंद्र की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.