ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लड़की के भाई ने दलित बहनोई की गोली मारकर की हत्या

जहानाबाद। अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के कारण भाई ने बहन को विधवा बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के लालसे बिगहा निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी कविता कुमारी के साथ पटना जा रहा था कि कविता के भाई ने पीछा करते हुए मसौढ़ी के पास मेहदीपुर के पास गाड़ी रोकवा कर अपने बहनोई अरुण कुमार के सिर में गोली मार दी। वहीं अरुण को घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही कविता ने रो-रो कर अपनी आपबीती सुनाई। हमलोग आपस में वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था और वर्ष 2021 में कोर्ट मैरिज कर लिया था। उसने यह भी बताया कि हमलोगो की शादी अ॑तराजातीय होने के कारण मेरे परिवार वाले नाराज चल रहे थे और मेरे भाई को भी मेरी शादी नागवार गुजर रही थी। जिसके कारण उसने इस तरह की घटना का अ॑जाम दिया है। मै सोनार जाति से आती हूं जबकि मेरे पति महादलित रविदास परिवार से आते थे। घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.