ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कपड़े की दुकान में चोरों का धावा एक लाख पार

बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड के पास संचालित कपड़े की दुकान में धावा बोलकर चोरों ने गल्ले से एक लाख रुपये पार कर दिए। व्यवसायी ने घटना की शिकायत चार दिन बाद कोतवाली थाने में की है। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले काे जांच में लिया है।

दयालबंद में रहने वाले भुपेंद्र सिंह गांधी व्यवसायी हैं। पुराना बस स्टैंड के पास उनकी कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार को दिनभर उन्होंने व्यवसाय किया। रात को हिसाब के बाद बिक्री की रकम 97 हजार रुपये गल्ले में रख दिया। इसके बाद कर्मचारियों के साथ दुकान बंद कर अपने घर चले गए। दूसरे दिन सुबह दुकान खोलकर वे अंदर गए। इस दौरान काउंटर का दराज खुला हुआ था।

दराज में रखे 97 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने देखा कि दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने आसपास के व्यापारियों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को कोतवाली थाना पहुंचकर उन्होंने घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज लेकर चल रही संदेहियों की पहचान।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि चोरी की शिकायत पर आसपास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया गया है। पुलिस ने दुकानों के चौकीदारों से भी पूछताछ की है। इसके आधार पर संदेहियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा बस स्टैंड के पास रहने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.