ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप

रूस ने सोमवार को आरोप लगाया कि देश के कई रेडियो स्टेशनों को हैक कर लिया गया और उन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का फर्जी भाषण चलाया गया। इस भाषण में कीव से सैनिकों के हमले और यूक्रेन की सीमा से लगे तीन क्षेत्रों में आपातकालीन उपायों की घोषणा की गई थी। हैकिंग का ये मामला उस वक्त सामने आया है जब दक्षिण-पश्चिमी बेलगोरोद में घुसपैठ की कोशिशों के बीच रूसी और यूक्रेनी सेनाओं के बीच जमकर गोलाबारी हुई है। वहीं यूक्रेन ने भी दावा किया था कि वह रूस के खिलाफ एक लंबे जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है। एमआईआर रेडियो स्टेशन ने कहा कि ये हैकिंग, जो पूरी तरह से नकली और उकसाने वाली थी, लगभग 40 मिनट तक चली।

क्या था संदेश?

ये नकली संदेश सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी समर्थन और नाटो द्वारा मिले हथियारों से पूरी तरह लैस यूक्रेनी सैनिकों ने सीमावर्ती कुर्स्क, बेलगोरोड और ब्रांस्क क्षेत्रों पर जबरदस्त आक्रमण किया है। राष्ट्रपति पुतिन से मिलते-जुलते आवाज में प्रसारित इस संदेश में इन तीन क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाने और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने की घोषणा की गई है।

क्रेमलिन का जवाब

राज्य द्वारा संचालित एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यहवास्तव में एक हैक था और स्थिति पूरी तरह काबू में है। वहीं बेलगोरोद क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र ने भी कहा कि ये संदेश पूरी तरह नकली था और इसका उद्देश्य शांतिपूर्ण बेलगोरोद के निवासियों में आतंक फैलाना था। बेलगोरोद के पड़ोसी वोरोनिश क्षेत्र ने भी अपने निवासियों को रेडियो प्रसारण में हैकिंग की चेतावनी देते हुए कहा कि चिंता करने की कोई वजह नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.