ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश में समाजिक सौहार्द बिगड़ने वालों का मुंहतोड़ जवाब देगी महागठबंधन : उमेश

पाटलिपुत्र लोकसभा से जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ने थामा जदयू का हाथ

पटना। जदयू मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पाटलिपुत्र लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी पप्पू खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पाटी्र के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा विपक्षी एकजुटता की पहल से लोगो के अंदर यह विश्वास जागृत हुआ है कि अब भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकना सम्भव है7 लिहाजा भाजपा की जनविरोधी नीतियों से नाराज लोग आज हमारी पार्टी से जुड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने के लिए इच्छुक हैं। इसी कड़ी में आज पप्पू खान जी सहित उनके सैकड़ों साथियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता ग्रहण की है। पप्पू खान के आने से पार्टी को बल मिलेगा। न्होंने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि किस प्रकार भाजपा द्वारा सम्प्रदायिक मुद्दों से सहारे समाज को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर बीते 17 वर्षों से एक भी सम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ। हमारे संविधान के प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता का जिक्र है मगर भाजपा-आरएसएस वाले संविधान के विरुद्ध जाकर देश में धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। कर्नाटक में इन्होंने धर्म फैलाने का प्रयास किया था परन्तु अंजाम क्या हुआ यह आज देश की जनता के सामने हैं। देश में सम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालो का महागठबंधन मुहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान ने कहा कि कुछ लोग भाजपा की सहयोगी टीम बनकर हमारे समाज को तोड़ने में जुटे हुए हैं। उन्हें बस अपनी राजनीति से मतलब है, ऐसे लोग हमारे समाज का भला नहीं चाहते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, अशरफ अंसारी, प्रदेश महासचिव रणविजय, संजय शर्मा, राहुल खण्डेलवाल, दानिश रजा, एजाज, गुलाम गौस, वसीम अहमद, नौशाद खान, जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.