ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़को पर स्टंटबाजी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं : शीला

दलित और पिछड़ा समाज महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा : मदन

पटना। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तिथि हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं है। सभी प्रकार की परिस्थितियों के लिए हमारी पार्टी तैयार है, अब यह निर्णय चुनाव आयोग को लेना है कि चुनाव की तारीख क्या होगी। उन्होंने सड़क पर बाइक स्टंट करने वाले को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क आम लोगों की सुविधा के लिए बनी है, सड़क नियमों को ठेंगा दिखाकर स्टंट्स करना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा। ऐसे लोगों पर निगरानी रखने के लिए शहर की सड़कों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है और प्रशासन भी इन सब चीजों को रोकने के लिए मुस्तैदी रहती है। परिवहन मंत्री जदयू मुख्यालय में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के साथ आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रही थी। गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौड़े को लेकर पूछे गए सवाल पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि किसी के आने या जाने से बिहार की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बिहार की जनता ने भाजपा को देश से भगाने का संकल्प ले चुकी है। आगामी 23 जून को पटना में आयोजित विपक्षी एकता से भाजपा का आलाकमान डरा हुआ है लिहाजा इनलोगों की बेचैनी स्वभाविक है। उन्होंने जीतन राम मांझी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था, ये बात उन्हें भूलना नहीं चाहिए। वो राजनीतिक निर्णय लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं परन्तु बिहार का दलित और पिछड़ा समाज महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है। जनसुनवाई कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह विधान पार्षद संजय कुमार सिंह गांधीजी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.