ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में नदी किनारे मिले पति-पत्नी के शव

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा विकासखंड की रोशनी चौकी अंतर्गत वन ग्राम सेमल्या में नदी किनारे आदिवासी दंपती के शव संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। 55 वर्षीय मोतीलाल पुत्र सुखराम अपनी 50 वर्षीय पत्नी रामकली बाई के साथ शुक्रवार की दोपहर नदी में नहाने और मछली पकड़ने गए थे।

बेटे संतोष ने दी पुलिस को सूचना

देर शाम तक घर नहीं लौटने पर पुत्र संतोष देखने गया। नदी किनारे दोनों मृत अवस्था मे पड़े थे। पुत्र संतोष द्वारा ग्रामीणों ओर डायल 100 को सूचना दी गई। घटना की जानकारी लगते ही हरसूद एसडीओपी रविन्द्र वास्कले, खालवा थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया, रोशनी चौकी प्रभारी राजेंद्र सोलंकी घटनास्थल पहुंचे। शनिवार को खालवा मे दोनों का शव परीक्षण कर स्वजनों को सौंप दिए गए।

एसडीओपी ने घटना को बताया संदिग्ध

पुलिस मामले में दोनों एंगल से जांच कर रही है कि यह हादसा है या हत्या। हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया की घटना संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद की सत्यता का पता लग पाएगा।फिलहाल हर बिंदु पर जांच की जा रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.